Click Here
Click Here
Click Here

नामकुम में कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में...

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में संतोष कुमार ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई है. संतोष कुमार पेशे से डॉक्टर और कारोबारी बताए जा रहे हैं तथा नेटवर्क मार्केटिंग के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं. जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी गई है. घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

Also Read : बिजली विभाग की लापरवाही ने छीना गरीब का निवाला, करंट की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत

पैसे के लेनदेन का मामला भी आया सामने

नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रंगदारी मांगने के पीछे वास्तव में पीएलएफआई संगठन का हाथ है या नहीं. पुलिस को जानकारी मिली है कि पूर्व में कुछ लोगों के साथ पैसों का लेनदेन हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *