Ranchi: सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक 18 मई को लंबित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक लंबित केसों की प्रगति और जांच की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी.
लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर
समीक्षा बैठक में पांच इंस्पेक्टरों के पास लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने और केस जांच पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे.

Also Read: कोनार डैम विस्थापितों के हक को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की डीवीसी अधिकारियों संग अहम बैठक
जांच में देरी पर होगा जवाब-तलाब
जांच अधिकारियों (आईओ) द्वारा अनुसंधान में की जा रही देरी को लेकर जवाब-तलब किया जा सकता है. मामले लंबे समय तक लंबित रहने के कारणों की भी समीक्षा की जाएगी.
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
एडीजी ने स्पष्ट कहा है कि बिना किसी ठोस कारण के मामलों को लंबे समय तक खींचने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
