SAURAV SINGH
Ranchi: झारखंड में डायल 112 कारगर साबित हो रहा है. झारखंड पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 2280 दिनों में (76 महीने) राज्य के अलग-अलग जिले में 465998 शिकायत का समाधान हुआ है. सबसे ज्यादा गौर करने वाली यह बात है कि हर साल डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने की संख्या में इजाफा होते जा रहा है. साल 2020 में डायल 112 पर 4496 मामले दर्ज हुए थे, लेकिन साल 2026 के अप्रैल महीने में डायल 112 पर 71481 शिकायत दर्ज हुए है.

हर साल बढ़ते जा रहा है शिकायत की संख्या
– 2020: 4496
– 2021: 30366
– 2022: 21316
– 2023: 59817
– 2024: 116920
– 2025: 161602
– 2026 (अप्रैल महीने तक) : 71481
– कुल: 465998
पुलिस रिपोर्ट तेजी से पहुंच रही है मदद: 26 मिनट से घटकर 9 मिनट पर पहुंचा समय
ईआरएसएस द्वारा जारी रिपोर्ट के सबसे सकारात्मक पहलू की बात करें, तो वर्ष 2020 में जहां पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 26.38 मिनट था, वहीं साल 2026 (जनवरी से अप्रैल) के आंकड़ों में यह घटकर मात्र 9.45 मिनट रह गया है. यह दर्शाता है कि सूचना मिलने के बाद अब पुलिस और आपातकालीन सेवाएं पहले के मुकाबले तीन गुना तेजी से घटनास्थल पर पहुंच रही हैं.
ALSO READ: NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा
