Click Here
Click Here
Click Here

सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हार गए तेंतला पंचायत के उप मुखिया वीर कुंवर सिंह मुंडा

    Sonahatu: प्रखंड क्षेत्र के तेंतला पंचायत के उप मुखिया श्री वीर कुंवर सिंह मुंडा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया....

 

 

Sonahatu: प्रखंड क्षेत्र के तेंतला पंचायत के उप मुखिया श्री वीर कुंवर सिंह मुंडा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

8 मई को सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार 8 मई को तेंतला के बढ़ाईटांड़ के समीप हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल सिंगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बूटी जुमार अस्पताल रेफर किया गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे पिछले एक सप्ताह से कोमा में थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

ALSO READ: गुमला: रिमांड होम की दीवार फांदकर तीन किशोर फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जनसेवा और सरल स्वभाव के लिए थी अलग पहचान

वीर कुंवर सिंह मुंडा अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे. उनके निधन से तेंतला पंचायत ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है. गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *