गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई जगह खत्म हुआ तेल

Giridih: जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार सुबह से ही शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों...

Giridih: जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार सुबह से ही शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. लोग सुबह से ही अपनी गाड़ियों में तेल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई जगहों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. सीमित आपूर्ति के कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया, जबकि कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है.

Also Read: लालपुर पुलिस की गुंडागर्दी, वेबजह बच्चे पर बरसाती रही लाठियां, वजह पुछने पर दे रही थी मां बहन की गालियां

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी

गिरिडीह में पेट्रोल 101.65 रुपये प्रति लीटर, पावर पेट्रोल 110.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हाल के दिनों में पेट्रोल की कीमत में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

कई पंपों पर खत्म हुआ तेल

शहर के डालमिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल समाप्त होने के कारण पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. वहीं, कई पंपों पर कार चालकों को सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है. लोग प्रशासन से जल्द नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *