जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु किट वितरण, गुमला में मकान सूचीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

Gumla:आज दिनांक 15 मई 2026 को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गुमला जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों...

Gumla:आज दिनांक 15 मई 2026 को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गुमला जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल संचालन हेतु पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं प्रगणकों (Enumerators) के बीच आवश्यक किट का वितरण किया गया. किट का सांकेतिक वितरण उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया. इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य की महत्ता एवं इसकी सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया 

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नीतियों के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण कार्य के दौरान प्रत्येक घर का सही एवं अद्यतन विवरण संकलित किया जाए, ताकि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हों.

ज्ञात हो कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की पहचान, सूचीकरण एवं आधारभूत जानकारी का संकलन किया जाएगा, जो आगामी जनसंख्या गणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार बनेगा. कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे. उपायुक्त गुमला द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

AlsoRead:कामेश्वर पांडेय हत्याकांड- गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद की सजा 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *