Ramgarh: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को बड़ा झटका लगा है.रामगढ़ सिविल कोर्ट ने वर्ष 2015 में हुए कामेश्वर पांडेय हत्याकांड में अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों दोषियों पर अलग अलग धाराओं में दोषी पाते हुए जुर्माना भी लगाया है. अमन श्रीवास्तव और लखन को पिछले सप्ताह दोषी करार दिया गया था. जिसके बाद सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 15 मई यानी आज की तिथि निर्धारित की गई थी. इस केस के एक और अभियुक्त गणेश सिंह उर्फ अजय सिंह को राहत देते हुए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है.
लंबी जांच के बाद आया फैसला
रामगढ़ सिविल कोर्ट के अपर न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की ओर ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है. कामेश्वर पांडेय की हत्या वर्ष 2015 में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में गोली मारकर कर दी गई थी. जिसके बाद पतरातू थाना में कांड संख्या 250/2025 दर्ज किया गया था.इस केस के ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये गए वहीं आरोपियों ने अपने बचाव में 3 गवाह पेश किये वहीँ पुलिस ने कोर्ट में कई साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जिनके आधार पर कोर्ट ने अमन श्रीवास्तव और लखन साव को दोषी करार दिया है.

Read Also: बोकारो: आंदोलन की राह पर ग्रामीण, आक्रोशित लोगों ने भारी वाहनों के परिचालन को किया बंद
