Click Here
Click Here
Click Here

अभियान मुस्कान के तहत पलामू पुलिस ने लौटाए 88 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Palamu: पलामू पुलिस ने ‘अभियान मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए...

Palamu: पलामू पुलिस ने ‘अभियान मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 88 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं.

पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर सभी मोबाइल धारकों को बुलाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन विधिवत सुपुर्द किए.

तकनीकी अनुसंधान से मोबाइल ट्रेस करने में मिली सफलता

एसपी कपिल चौधरी ने इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले की पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान और निरंतर प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सफल रही.

मोबाइल बरामद होने के बाद सभी संबंधित मालिकों को सूचित कर एसपी कार्यालय बुलाया गया था. इस सकारात्मक पहल से अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों में काफी खुशी देखी गई.

ALSO READ: झारखंड प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं

इस विशेष मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *