Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा पुलिस का ‘विश्वास’ अभियान सफल, 101 खोए मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल

Koderma: कोडरमा पुलिस की विशेष मुहिम “विश्वास” के तहत जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. के निर्देश...

Koderma Police
खोया फोन लौटाते पुलिस अधीक्षक

Koderma: कोडरमा पुलिस की विशेष मुहिम “विश्वास” के तहत जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. के निर्देश पर टेक्निकल सेल, कोडरमा ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण की मदद से खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए. बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिले

वहीं, बरामद सभी 101 मोबाइल फोन का सत्यापन करने के उपरांत उसके वास्तविक मालिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा लौटाया गया. अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है, कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव के बाबुपारा में वृद्ध दंपति की हत्या का मामला: सगा पोता निकला हत्यारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *