Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बड़ा तालाब में कूदी युवती, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

Ranchi: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब...

Ranchi: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी. युवती की पहचान विद्यानगर की रहने वाली पूजा मिश्रा के रूप में की गई है. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई, जिससे युवती की जान सुरक्षित बचा ली.

यह भी पढ़ें: NEW WAVE EXCLUSIVE: अब वैध तरीके से होगा झारखंड में बालू का उठाव, खनन विभाग का बड़ा फैसला, डीसी करेंगे लीज डीड पर साइन, सीएम की मिली मंजूरी

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को पूजा मिश्रा बड़ा तालाब के किनारे काफी परेशान और मानसिक तनाव में दिख रही थी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी. युवती को डूबता देख आसपास के घाट पर मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत हरकत में आए. कुछ साहसी युवकों ने बिना वक्त गंवाए तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें: BREAKING: 90 हजार CFT बालू चोरी के आरोपी DMO अबु हुसैन को शो-कॉज, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमिटी

आत्महत्या के प्रयास के पीछे पारिवारिक कलह

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को अपनी कस्टडी में लिया. प्राथमिक जांच और पूछताछ में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस आत्मघाती कदम के पीछे गंभीर पारिवारिक विवाद वजह थी. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए आपसी झगड़े से तंग आकर युवती मानसिक रूप से काफी परेशान थी और इसी तनाव में उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *