Click Here
Click Here
Click Here

एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य: उड़ती धूल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो घंटे रुके हाइवा वाहन

Bokaro: कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई-ढुलाई कर रहे भारी वाहनों से उड़ रहे धूल के विरोध में शुक्रवार को कसमार प्रखंड...

Expressway construction
ग्रामीणों ने रोका हाईवा

Bokaro: कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई-ढुलाई कर रहे भारी वाहनों से उड़ रहे धूल के विरोध में शुक्रवार को कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ के पास ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक निर्माण कार्य में लगे मालवाहक वाहनों का परिचालन रोक दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि, इस दौरान यात्री वाहनों को नहीं रोका गया. ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरने से सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. घरों तक धूल पहुंचने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है.

नियमित पानी छिड़काव की मांग

सूचना मिलने पर कंपनी प्रतिनिधि विकास कुमार एवं अन्य मौके पर पहुंचे‌ और ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने नियमित पानी छिड़काव की मांग करते हुए चेतावनी दी, कि व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन तेज किया जाएगा. कंपनी की ओर से नियमित पानी छिड़काव का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त कर दिया गया.  वहीं, कसमार के ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की ओर से कुछ दिनों तक पानी का छिड़काव किया गया था, लेकिन पिछले छह महीने से पानी छिड़काव बंद कर दिया गया.

मौके पर मंतोष कुमार महली, संतोष कुमार महली, निवारण महली, रवींद्र महली, आनंद महली, सचिन गोस्वामी, करण महली, राज महली, चम्पा देवी, दीपा देवी, गुलाची देवी, मीना देवी, सावित्री देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची: बड़ा तालाब में कूदी युवती, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *