Click Here
Click Here
Click Here

नौडीहा बाजार में नकली शराब का बड़ा भंडाफोड़, 30 लाख के अवैध शराब बरामद 

Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत स्थित कुम्हारटांड़ गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Naudiha market
30 लाख के अवैध शराब बरामद 

Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत स्थित कुम्हारटांड़ गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार-छतरपुर थाना और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह राम प्रवेश राम के घर छापेमारी कर करीब 700 पेटी नकली शराब बरामद की. घर बंद होने के कारण पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भारी मात्रा में शराब जब्त की.

जब्त शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये

उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद जेबी चॉइस शराब की बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है. उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी इलाके में लगभग 500 मीटर की दूरी पर कच्चा स्प्रिट, बोतलें और झारखंड सरकार के स्टीकर बरामद किए गए थे. इससे यह आशंका जताई जा रही है, कि नौडीहा बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र बिहार की सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां से नकली शराब की सप्लाई बिहार तक किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उत्पाद विभाग अब इस बात की गंभीरता से जांच कर रहा है, कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब घर में क्यों रखी गई थी और इसमें घर मालिक राम प्रवेश राम की क्या भूमिका है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है.

उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. इस छापेमारी अभियान में छतरपुर अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में डीपीआरओ ने की 22 से अधिक मामलों की सुनवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *