जनता दरबार में डीपीआरओ ने की 22 से अधिक मामलों की सुनवाई

Bokaro: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) सफीक आलम...

Bokaro DPRO
जनता दरबार में डीपीआरओ

Bokaro: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) सफीक आलम ने आम जनता की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की. इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 22 से अधिक आवेदकों की समस्याओं/शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया. डीपीआरओ ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में सहकारिता विभाग, स्थापना शाखा, चास अंचल, शिक्षा विभाग, राजस्व विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है बिरसाईत समाज: जोबा माझी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *