रांची: सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देश पर होली के मद्देनज़र गुप्त सूचना के आधार पर कई थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई. यह कार्रवाई विधानसभा थाना क्षेत्र के महुआ टोली व डहु टोली, नगड़ी थाना क्षेत्र के गागी टोली व सेम्बो तथा बेड़ों थाना क्षेत्र के इटा चिनरी में की गई. छापेमारी के दौरान इटा चिनरी से 09 पेटी (290 पीस) में 73.65 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. अन्य स्थानों पर विदेशी शराब, बियर, अवैध चुलाई शराब और जावा महुआ की बड़ी खेप जब्त करते हुए सात अन्य अभियुक्तों को भी पकड़ा गया. फरार आरोपियों के विरुद्ध अलग से अभियोग दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.संवेदनशील इलाकों में छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें संजीत मिंज (इटा चिनरी, बेड़ों),पिंटू बाड़ू (महुआ टोली, विधानसभा),
अनिल लिंडा (गागी टोली, नगड़ी), सुनील उरांव (गागी टोली, नगड़ी),अजय कुजूर (गागी टोली, नगड़ी),
रौशन केरकेट्टा (सेम्बो, नगड़ी), राजू कच्छप (डहु टोली, विधानसभा) और निखिल तिर्की (डहु टोली, विधानसभा) शामिल है.


