उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर तेल कंपनियों व पम्प संचालकों के साथ की बैठक

Loharadga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, तेल कंपनियों द्वारा पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति...

Loharadga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, तेल कंपनियों द्वारा पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की गई. इस बैठक में तेल कंपनियों; एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, रिलायन्स के सेल्स मैनेजर व पेट्रोल-डीजल पंप संचालक शामिल हुए.

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं”

बैठक में उपायुक्त ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता व आपूर्ति की जानकारी ली.तेल कंपनियों के सेल्स प्रबंधकों ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है.जिला में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है. लोग आम दिनों की तरह ही पेट्रोल-डीजल का क्रय करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे.

उपायुक्त ने की अपील

उपायुक्त ने समीक्षा उपरांत आमजनों से अपील की है कि लोग ईंधन की वास्तविक आवश्यकता अनुसार ही अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाएं. पैनिक होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि जिला में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है. उपायुक्त ने पंप संचालकों से कहा कि जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दें. उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी की जाय ताकि विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे. बैठक में उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, तेल कम्पनियों के सेल्स प्रबंधक व पंप संचालक उपस्थित थे.

AlsoRead:आठ दिन बाद भी अदिति का सुराग नहीं, नाला और CCTV की खाक छान रही पुलिस

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *