तीन जिलों में DC ने किया बालू घाट के खनन पट्टा पर साइन, अब बालू संकट खत्म

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद तीन जिलों के DC ने खनन लीज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. शनिवार को...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद तीन जिलों के DC ने खनन लीज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. शनिवार को रांची, बोकारो और जमशेदपुर के DC ने अलग-अलग बालू घाटों के लिए खनन पट्टा पर साइन कर दिया है.

रांची में:

श्याम नगर रेत घाट – क्षेत्रफल: 5.00 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 25,42,658 क्यूबिक फीट

चोकेसरेंग रेत भंडार – क्षेत्रफल: 3.50 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 13,80,545 क्यूबिक फीट

बोकारो में:

पिछरी-2 रेत घाट – क्षेत्रफल: 4.72 हेक्टेयर – वार्षिक ईसी मात्रा: 14,82,052 क्यूबिक फीट

खेतको चालकारी – क्षेत्रफल: 26.14 हेक्टेयर

Also Read: पति के अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या, कोडरमा में नेहा राज की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में:

कोरेयामोहनपाल – क्षेत्रफल: 34.70 हेक्टेयर

कोरेयामोहनपाल और सुवर्णरेखा – क्षेत्रफल: 46.30 हेक्टेयर

इन बालू घाटों पर बालू के खनन और उठाव के लिए कार्य शुरू हो जाएगा

बता दें कि झारखंड राज्य में कुल 444 बालू घाट हैं. इसमें से 290 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है. खनन पट्टा साइन होने के बाद कई महीनों से बालू उठाव को लेकर फैला संशय अब खत्म हो गया है. बालू उठाव पर एनजीटी की रोक से पहले खनन विभाग की तरफ से लिया गया यह काफी बड़ा कदम है. इसके बाद बालू की कालाबाजारी पर पूरी तरह से रोक लगने की उम्मीद है. आए दिन बालू की अवैध ढुलाई की खबरों से विभाग पर उंगली उठ रही थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *