Click Here
Click Here
Click Here

ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री बेचने वाले गिरिडीह के दो आरोपी गिरफ्तार, खाड़ी देशों तक फैला था नेटवर्क

Ranchi: झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन...

Ranchi: झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण सामग्री के अवैध प्रसार और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरिडीह जिले के कोलडीह क्षेत्र में छापेमारी कर इस अवैध धंधे में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी के नाम वहाब अंसारी और हसन रजा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर विरोध दर्ज की

टेलीग्राम चैनलों के जरिए चल रहा था रैकेट

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बेची और प्रसारित की जा रही है. तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान कई ऐसे टेलीग्राम चैनलों और ग्रुपों का खुलासा हुआ, जिनमें ये दोनों आरोपी सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए थे. इनके पास से बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच में भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली.

विदेशी नागरिकों को भी बेचते थे अश्लील सामग्री

पुलिस अनुसंधान में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए थे. आरोपी केवल देश ही नहीं, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों के नागरिकों को भी ऑनलाइन माध्यम से यह आपत्तिजनक सामग्री बेच रहे थे. पुलिस फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: पति के अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या, कोडरमा में नेहा राज की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *