Click Here
Click Here
Click Here

विदेश के युवक से फेसबुक पर दोस्ती, फिर न्यूड वीडियो कॉल, महिला से 2.50 लाख की ठगी, ‘डॉ. शिवा’ के खिलाफ प्राथमिकी

Ranchi: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना रांची की एक महिला को बेहद भारी पड़ गया. फेसबुक पर खुद को...

Ranchi: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना रांची की एक महिला को बेहद भारी पड़ गया. फेसबुक पर खुद को विदेशी बताने वाले एक कथित ‘डॉक्टर’ ने पहले महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर उसकी तस्वीरों को एडिट कर दिया. इसके बाद समाज में बदनामी का डर दिखाकर महिला से 2.50 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल ली. परेशान होकर पीड़िता ने रांची के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है.

विदेशी डॉक्टर बनकर आया, गिफ्ट का लालच देकर फंसाया

यह सनसनीखेज मामला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर उनकी दोस्ती ‘Dr. Shiva’ नाम के एक व्यक्ति से हुई थी. खुद को विदेश में रहने वाला बताकर उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है और उसके लिए सोने के गहने और कई महंगे गिफ्ट्स लेकर भारत आ रहा है.

Also Read: NewsWave खासः झारखंड में बदला ट्रेंड- ‘फादरहुड’ को प्राथमिकता दे रहे सरकारी कर्मचारी, साढ़े चार महीनों में 87 कर्मियों ने लिया पितृत्व अवकाश

वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर किया ब्लैकमेल

गिफ्ट्स का झांसा देने के बाद आरोपी ने महिला को वीडियो कॉल करने के लिए राजी कर लिया. बातचीत के दौरान आरोपी ने चुपके से वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट ले लिए. इसके बाद उसने उन तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया और महिला को भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसे तीन लाख रुपये नहीं दिए, तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.

लोक-लाज के डर से दिए 2.50 लाख रुपये

समाज में बदनामी और लोक-लाज के डर से पीड़ित महिला बुरी तरह घबरा गई. उसने आरोपी के झांसे में आकर तीन किस्तों में कुल 2.50 लाख रुपये उसके बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. लेकिन आरोपी की भूख यहीं शांत नहीं हुई. वह एक अज्ञात मोबाइल नंबर से बार-बार फोन करके और पैसों की मांग करने लगा. जब प्रताड़ना हद से बढ़ गई, तब महिला को समझ आया कि वह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस चुकी हैं. इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *