Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र में घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह मामला तिलैया थाना कांड संख्या 31/26 से जुड़ा है. शिकायतकर्ता राजन यादव ने 25 जनवरी 2026 को थाना में मामला दर्ज कराया था. आरोप था कि 24 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए थे. मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.
Also Read : महंगाई के खिलाफ JMM का साइकिल जुलूस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई. जांच के दौरान पुलिस ने रवि कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी आदर्श नगर वार्ड संख्या 24, तिलैया का रहने वाला है. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर चोरी किया गया जियो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
