रांची: ईंधन की किल्लत के बीच कालाबाजारी की सूचना, एसपी ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, अड्डेबाजी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई

Ranchi: राजधानी में आम जनता से जुड़ी समस्याओं और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन...

Ranchi: राजधानी में आम जनता से जुड़ी समस्याओं और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई. एक तरफ जहां शहर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर हुड़दंग और अड्डेबाजी करने वाले तत्वों के खिलाफ भी कड़ा अभियान चलाया गया.

ईंधन की किल्लत और कालाबाजारी की आशंका: सिटी एसपी ने किया औचक निरीक्षण:

पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य के साथ-साथ राजधानी रांची में भी पेट्रोल और डीजल की भारी कमी देखी जा रही है. इस किल्लत की वजह से आम जनता को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को ईंधन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. पंपों पर बढ़ती भीड़ और जनता के बीच पनप रहे असंतोष को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस
ने शनिवार की देर रात शहर के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों और संबंधित क्षेत्र के थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि स्टॉक होने के बावजूद कुछ संचालक ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहे हैं और जनता को परेशान किया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संचालक ईंधन की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शराब दुकानों के पास अड्डेबाजी करने वालों में भगदड़:

ईंधन संकट की जांच के साथ-साथ शहर की सुरक्षा और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए भी रांची पुलिस मुस्तैद दिखी. राजधानी के कई इलाकों से शिकायत मिल रही थी कि शराब दुकानों के ठीक बगल में लोग अवैध रूप से जुटते हैं और सड़कों के किनारे ही शराब का सेवन करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अरगोड़ा थाने की पुलिस ने अपने दल-बल के साथ शाम के वक्त एक बड़ा अभियान चलाया. जैसे ही पुलिस की गाड़ियां शराब दुकानों के पास पहुंचीं, वहां हड़कंप मच गया. पुलिस को आते देख सड़क किनारे अड्डेबाजी कर रहे कई लोग अपनी शराब फेंककर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पूरी भीड़ को खदेड़ कर भगाया. मौके पर मौजूद कई संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने शराब दुकान के संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के आसपास किसी भी तरह की अड्डेबाजी या अवैध जमावड़े को बढ़ावा न दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *