चाईबासा: सारंडा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा के कमांडेंट घायल.

चाईबासा/रांची: चाईबासा जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी घटना घटी है....

चाईबासा/रांची: चाईबासा जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी घटना घटी है. रविवार की सुबह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी के ब्लास्ट से 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Also Read : खूंटी में जंगली हाथी का तांडव: कई गांवों में हाई अलर्ट, दहशत के साये में ग्रामीण

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी.इसी सूचना के आधार पर कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.
ऑपरेशन के दौरान, जंगल के दुर्गम रास्ते में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे प्लांट किया गया एक प्रेशर आईईडी अचानक ब्लास्ट हो गया. इस धमाके की चपेट में सहायक कमांडेंट अजय मलिक आ गए. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई.

Also Read : मिडिल ईस्ट में जंग का विस्तार, इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की तैयारी तेज

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा:

धमाके के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी.घटना के बाद पुलिस मुख्यालय और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके के लिए रवाना किया गया है. वर्तमान में इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य संभावित खतरे को टाला जा सके.

रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी:

घायल सहायक कमांडेंट अजय मलिक को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया है. उनकी स्थिति को देखते हुए और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रांची के खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है, जहां से उन्हें सीधे राज अस्पताल ले जाया जाएगा. पिछले कुछ समय से सारंडा और कोल्हान के जंगलों में नक्सली गतिविधियों में तेजी देखी गई है. सुरक्षा बल लगातार इन इलाकों को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे हैं, जिससे बौखलाए नक्सली अक्सर आईईडी का सहारा लेकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश करते रहते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *