Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी में जंगली हाथी का तांडव: कई गांवों में हाई अलर्ट, दहशत के साये में ग्रामीण

खूंटी: जिले में एक बार फिर जंगली हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है. खूंटी प्रखंड क्षेत्र...

खूंटी: जिले में एक बार फिर जंगली हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है. खूंटी प्रखंड क्षेत्र में एक विशालकाय जंगली हाथी के प्रवेश के बाद से ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.प्रशासन और वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार, यह हाथी रांची सीमा की ओर से होते हुए सबसे पहले भंडरा गांव पहुंचा था. हाथी को देखते ही ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया, लेकिन अपनी फसलों और घरों की रक्षा के लिए भंडरा के ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया. ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और शोर मचाकर सामूहिक प्रयास से हाथी को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ दिया. भंडरा से निकलने के बाद हाथी भूत गांव की ओर मुड़ गया. यहां भी ग्रामीणों की सक्रियता के कारण हाथी रुक नहीं सका और आगे बढ़ते हुए पतराटोली की दिशा में निकल गया. हाथी अब पतराटोली को पार कर मारंगहादा की ओर बढ़ रहा है. ग्रामीण समूहों में रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *