तमाड़ में दो माह पहले कमलेश महतो की हुई थी हत्या, पुलिस के हाथ अब भी खाली

Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ में 10 मार्च की रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी. मृतक युवक का नाम...

Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ में 10 मार्च की रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी. मृतक युवक का नाम कमलेश महतो था. इस हत्याकांड के दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. इस मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. दो माह की लंबी अवधि के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच की रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

बारात से लौटने के दौरान हुई थी हत्या

कमलेश महतो 10 मार्च को अपने घर से निकले थे. घर से निकलने के बाद वह एक बारात में गए थे. बारात से लौटने के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने तमाड़ थाने में मामला दर्ज कराया था. शुरुआती दौर में पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के साथ पुलिस की तफ्तीश ठंडी पड़ती चली गई.

मृतक के परिजनों ने मानवाधिकार आयोग से भी गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है. मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार जांच की जा रही है.

ALSO READ: NH पर भारत माता चौक में भीषण जाम, चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *