Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन

Bokaro: रविवार को सेक्टर वन सी में स्वदेशी जागरण मंच बोकारो के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. स्वदेशी जागरण मंच के...

Swadeshi Jagran Manch Bokaro
स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन

Bokaro: रविवार को सेक्टर वन सी में स्वदेशी जागरण मंच बोकारो के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न पूजा-पाठ व हवन के साथ कार्यालय का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय प्रयांशी जगन्नाथ शाही, मंच के क्षेत्रीय संयोजक राजेश उपाध्याय, पूर्व विधायक बीरांची नारायण, रोहित लाल सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, अजय चौधरी ‘दीपक’ आदि सामूहिक रूप से पूजा हवन में शामिल हुए.

कार्यालय होने से स्वदेशी आंदोलन को और मजबूती मिलेगी

इस मौके पर मंच के अखिल मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा, कि स्वदेशी जागरण मंच का अपना कार्यालय होने से स्वदेशी आंदोलन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि स्थाई कार्यालय होने से स्वदेशी की रणनीति को बल मिलेगी. इस दौरान विवेकानंद झा प्रमोद  कुमार सिन्हा जिला संयोजक, रोहित लाल सिंह, के.के बोराल, विवेक सिंह, दीपक चौधरी, अजय सिंह, ददन प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, कुमार संजय, नवीन सिन्हा, बिनोद चौधरी, पूनम सिन्हा, मनोरमा चौधरी, अनुजा सिंह, राधा सिंह, अनीता सिंह, प्रतिमा प्रसाद, आशा सिन्हा, विवेकानंद झा, राम टहल सिंह सहित अन्य अनुषंगी के पदाधिकारी उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग पुलिस की मुस्तैदी: चलती स्कूटी से महिला का मंगलसूत्र उड़ाने वाले दो दबोचे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *