पलामू: राजमडीह में मिले शव मामले में पुलिस का दावा, प्रथम दृष्टया हत्या नहीं, अत्यधिक शराब सेवन और लू से मौत की आशंका

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमडीह में मिले एक अधेड़ के शव मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे किसी...

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमडीह में मिले एक अधेड़ के शव मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे किसी आपराधिक घटना या हत्या का मामला मानने से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार, अत्यधिक शराब सेवन और भीषण लू की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है. मृतक की पहचान रूपचंदडीह निवासी 40 वर्षीय राजेश भुइया के रूप में हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए सौरभ चौबे ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण और शव के बारीकी से अवलोकन के बाद मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के धारदार हथियार, लाठी-डंडे या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं. पुलिस के अनुसार, शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है. खुले में और अत्यधिक गर्मी में रहने के कारण शव डीकंपोज होने लगा था, जिससे शुरुआती तौर पर लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई थी.

पारिवारिक विवाद और शराब की लत आई सामने

आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक राजेश भुइया अत्यधिक शराब पीने का आदी था. वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था. इसी पारिवारिक कलह से तंग आकर उसकी पत्नी दो दिन पहले ही अपने मायके चली गई थी. आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के जाने के बाद उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया और कड़कती धूप व लू की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी साफ

छतरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है. थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल हत्या की आशंका नहीं जताई जा रही है, फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा.

ALSO READ:भुवनेश्वर में कराईकेला की निकिता साहू को मिला ‘प्रो. राजकिशोर मेमोरियल अवार्ड’, भारत सरकार भी कर चुकी है सम्मानित 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *