Click Here
Click Here
Click Here

भुवनेश्वर में कराईकेला की निकिता साहू को मिला ‘प्रो. राजकिशोर मेमोरियल अवार्ड’, भारत सरकार भी कर चुकी है सम्मानित

Chakradharpur: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रतिष्ठित उत्कल रंगमंच में आयोजित ‘आनंद उत्सव-2026’ के दौरान एक भव्य समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिले...

Chakradharpur: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रतिष्ठित उत्कल रंगमंच में आयोजित ‘आनंद उत्सव-2026’ के दौरान एक भव्य समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला निवासी समाजसेवी प्रशांत साहू और उनकी पत्नी अनिता साहू की पुत्री निकिता साहू को प्रतिष्ठित ‘प्रो. राजकिशोर मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान संस्था की ट्रस्टी पुष्पिता मिश्रा और अंशुमान मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया.

शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में लहराया परचम

निकिता साहू ने शिक्षा और कला के क्षेत्र में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. वे उत्कल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले बीजू पटनायक डिग्री कॉलेज ऑफ साइंस एंड एजुकेशन से इंग्लिश ऑनर्स की टॉपर रही हैं. उनकी इसी असाधारण प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से भी पहले सम्मानित किया जा चुका है.

सांस्कृतिक संध्या में उमड़े कला प्रेमी

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, साहित्य और कला जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान निकिता साहू को अवार्ड मिलने पर पूरे प्रेक्षागृह ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया. इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि निकिता जैसी युवा प्रतिभाएं समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को जिस तरह सहेजा है, वह सराहनीय है. पुरस्कार ग्रहण करने के बाद निकिता साहू ने अपने शिक्षकों, परिवार और आयोजकों का आभार व्यक्त किया.

ALSO READ: गुह विभाग ने बुलायी बैठक, पीजी पोर्टल में प्राप्त शिकायतों की होगी समीक्षा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *