नीट पेपरलीक : सीबीआई ने महाराष्ट्र से कोचिंग संचालक को किया गिरफ्तार

News Wave Desk : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के कोचिंग क्लास मालिक को गिरफ्तार किया है. रेणुकाई केमिस्ट्री...

News Wave Desk : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के कोचिंग क्लास मालिक को गिरफ्तार किया है. रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस ( RCS ) महाराष्ट्र के लातूर में स्थित है. कोचिंग के मालिक मोटेगांवकर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने कोचिंग संस्थान के दफ्तर में छापेमारी की और कई दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की. नीट लीक मामले में ये 10वीं गिरफ्तारी है. बता दें कि सीबीआई की एक विशेष टीम ने रविवार (17 मई) को मोटेगांवकर को पूछताछ के लिए पुणे बुलाया था. जहां देर शाम तक उनसे सवाल जवाब किए गए. इससे पहले शुक्रवार को भी टीम ने उनसे लगातार 11 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी और फिर आगे की जांच के लिए पुणे आने का नोटिस दिया था.

पीवी कुलकर्णी से करीबी

मोटेगांवकर पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी का करीबी बताया जाता है. सीबीआई को मामले की पड़ताल के दौरान पता चला कुलकर्णी और मोटेगांवकर एक दूसरे को पहले से जानते थे. जांच के दौरान सीबीआई ने मोटेगांवकर के कंप्यूटर, लैपटॉप और आईपैड जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर उनकी जांच की. इस कोचिंग सेंटर पर शक तब और गहरा हो गया जब सीबीआई को एक और गंभीर शिकायत मिली कि RCS इंस्टीट्यूट के मॉक टेस्ट पेपर के कई सवाल नीट 2026 के असली प्रश्नपत्र से मिलते जुलते पाए गए हैं.

 

ALSO READ : जेटेट में भोजपुरी-मगही की एंट्री पर हुआ महामंथन : पदाधिकारियों को साक्ष्य और तथ्य जुगाड़ करने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *