Click Here
Click Here
Click Here

NewsWave Expose: झारखंड में खड़ी होती जा रही बेरोजगारों की फौज, 7 लाख को है रोजगार की तलाश

रांची: झारखंड में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वर्तमान में लगभग सात लाख लोग रोजगार की तलाश में...

रांची: झारखंड में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वर्तमान में लगभग सात लाख लोग रोजगार की तलाश में हैं. श्रम विभाग के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विभिन्न कौशल विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्जीबिशन (बिरसा), सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना (एसजेकेवीवाई), दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (डीडीयूकेके) और इंप्लोयबिलिटी एक्सीलेंस विद कॉलेज एजुकेशन एंड लर्निंग (एक्सल) शामिल हैं.

इन योजनाओं के तहत कुल 10 लाख 8 हजार 337 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके विरुद्ध मात्र 3 लाख 20 हजार 548 लोगों को ही जॉब ऑफर मिला है. यानी लगभग सात लाख लोग अब भी रोजगार की तलाश में हैं.

Also Read: रांची: ईरान-फिलिस्तीन पर हमलों के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से साम्राज्यवादियों का साथ छोड़ने की मांग

जानिए योजनाओं का हाल

इंप्लोयबिलिटी एक्सीलेंस विद कॉलेज एजुकेशन एंड लर्निंग (एक्सल)

• काउंसिलिंग – 11,489

• नामांकन (एनरोल्ड) – 10,676

• प्रशिक्षित (ट्रेंड किए गए) – 8,642

• प्रमाणित (सर्टिफाइड) – 6,194

• जॉब ऑफर – 2,886

दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र ( DDUKK)

• काउंसिलिंग – 4,40,490

• नामांकन – 3,89,759

• प्रशिक्षित – 3,52,795

• प्रमाणित – 2,87,503

• जॉब ऑफर – 1,89,770

सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना ( SJKVY)

• काउंसिलिंग – 2,84,171

• नामांकन – 2,51,348

• प्रशिक्षित – 2,30,371

• प्रमाणित – 1,68,196

• जॉब ऑफर – 1,04,376

ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्जीबिशन (बिरसा)

• काउंसिलिंग – 1,11,747

• नामांकन – 88,960

• प्रशिक्षित – 59,687

• प्रमाणित – 45,242

• जॉब ऑफर – 23,516

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *