Click Here
Click Here
Click Here

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दूसरी बार पोस्टपोन, फैंस को करना होगा इंतजार

Newswave Desk: ‘केजीएफ’ स्टार Yash के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है. उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म Toxic: A Fairy Tale...

Newswave Desk: ‘केजीएफ’ स्टार Yash के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है. उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है. पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी नई रिलीज डेट 4 जून तय की गई थी. हालांकि अब दूसरी बार भी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. इस देरी को लेकर यश ने खुद चुप्पी तोड़ी है.

क्यों हो रही देरी?

फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यश ने कहा कि फिल्म पूरी तरह तैयार है, लेकिन टीम फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने में जुटी है. उन्होंने कहा कि फिल्म को सही समय पर रिलीज करने के लिए यह फैसला लिया गया है. यश ने यह भी माना कि उनकी इस बात से उनके फैंस नाराज हो सकते हैं.

दूसरी बार रिलीज डेट टलने के बाद यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक बयान जारी किया. उन्होंने लिखा, “कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ. टॉक्सिक ऐसी ही एक जर्नी रही है. सिनेमाकॉन में फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमारे विश्वास को और मजबूत किया है कि यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पूरी क्षमता के साथ रिलीज होने की हकदार है.”

फिल्म के बारे में जानिए

Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को Geetu Mohandas ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में Yash लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Rukmini Vasanth और Tara Sutaria भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी.

साल 2023 में अनाउंस हुई इस फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी. इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है. वहीं, फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में डब होकर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ALSO READ: सीएम ने 318 सहायक आचार्य और 17 महिला पर्यवेक्षिका को सौंपा नियुक्ति पत्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *