सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे सभी मिलजुलकर मनाएं.

Also Read: चाईबासा: आईईडी बलास्ट के बाद नक्सलियों से मुठभेड़, हवलदार और सहायक कमांडेंट घायल, रांची एयरलिफ्ट
शांति और एकता बनाए रखने की अपील
जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की. बैठक में होली में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग करने की अनुरोध किया गया.
बैठक के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.

