News wave Desk : गैस सिलेंडर और तेल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि का असर आम जन जीवन पर पड़ रहा है. पिछले तीन महीने के दौरान गैस सिलेंडर और तेल के दामों में ये वृद्धि दर्ज की जा रही है. बुधवार को भी ये वृद्धि दर्ज की गयी. जहां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि दर्ज की गयी है. अगल अलग शहरोें में ये वृद्धि अलग अलग दर्ज की गयी है. अधिक वृद्धि कमर्शियल गैस सिलेंडर में देखी जा रही है. जहां 19 किलो सिलेंडर की कीमत 993 से बढ़ाकर 3017 कर दी गयी है. पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 549 कर दी गयी है. 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत कुछ शहरों में एक हजार तक पहुंच गये है.
जानें शहरों की कीमत
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रूपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071 रूपये है. मुंबई मे घरेलू सिलेंडर 913 और कमर्शियल सिलेंडर 3024 रूपये है. रांची में ये कीमत घरेलू सिलेंडर का 970 और कमर्शियल सिलेंडर का 3252 रूपये है. कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 और कमर्शियल सिलेंडर 3203 रूपये है. चेन्नई में घरेलू गैस 928 और कमर्शियल गैस की कीमत 3237 रूपये दर्ज की गयी. जयपुर में घरेलू गैस 920 और कमर्शियल गैस 3099 रूपये. पटना में घरेलू सिलेंडर 1003 और कमर्शियल 3347 रूपये. बेंगलुरू में घरेलू सिलेंडर 916 और कमर्शियल 3152 दर्ज की गयी.
क्या है कारण
जानकारी हो कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण गैस और तेल के दामों में वृद्धि दर्ज की जा रही है. पिछले तीन महीने से जारी जंग के कारण तेल और गैस की कीमतों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों के जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने नाकाबंदी जारी रखा है. होर्मुज स्ट्रेट एक अहम समु्द्री रास्ता है, जिसके जरिए दुनिया के तमाम देशों में ईंधन की सप्लाई की जाती है.
