Click Here
Click Here
Click Here

दलादली चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, 60 वाहनों का कटा चालान

Ranchi: राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आज पंडरा...

Daladali Chowk
वाहनों की जांच करती ट्रैफिक पुलिस

Ranchi: राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आज पंडरा ट्रैफिक थाना द्वारा दलादली चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान शाम करीब 4 बजे से शुरू होकर देर शाम तक जारी रहा. जांच अभियान के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई.

ब्लैक फिल्म लगाकर चल रही 5 कारों पर जुर्माना

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाकर चल रही 5 कारों को पकड़ा और उन पर जुर्माना लगाया. इसके अलावा ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना मानक के फैंसी नंबर प्लेट, हेलमेट नियमों की अनदेखी समेत विभिन्न यातायात उल्लंघनों में कई वाहन चालकों का चालान काटा गया.

सघन जांच अभियान निरंतर रहेगा जारी

पंडरा ट्रैफिक थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि कुल 60 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है. साथ ही राजधानी में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर इसी तरह का सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: बीमार रिश्तेदार को देखने गए युवक से 30 हजार की लूट, डोरंडा में अपराधियों ने पिस्टल के बल पर की लूटपाट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *