Click Here
Click Here
Click Here

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, गेट-खिड़की तोड़ दान पेटी से नकदी लेकर फरार हुए चोर

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में...

Shri Hari Temple
श्री हरि मंदिर

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात चोरों ने मंदिर के लोहे के गेट और खिड़की को तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति में भारी आक्रोश है.

दानपेटी में अच्छी-खासी राशि होने की संभावना

मंदिर संचालक चंदन घोष ने डोरंडा थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, बीती रात 17 मई 2026 को चोरों ने पहले मंदिर का मुख्य लोहे का गेट तोड़ा, फिर खिड़की क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए.

मंदिर समिति के मुताबिक, दान पेटी पिछले करीब पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी, जिससे उसमें अच्छी-खासी राशि होने की संभावना जताई जा रही है. समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: दलादली चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, 60 वाहनों का कटा चालान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *