Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बीमार रिश्तेदार को देखने गए युवक से 30 हजार की लूट, डोरंडा में अपराधियों ने पिस्टल के बल पर की लूटपाट

Ranchi: डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला स्थित कल्लू होटल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को बंधक बनाकर 30 हजार रूपये लूट...

Ranchi: डोरंडा के कुरैशी मोहल्ला स्थित कल्लू होटल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को बंधक बनाकर 30 हजार रूपये लूट लिए. जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित युवक अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने गया था, तभी घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इलाज के लिए पैसे देने युवक जा रहा था. घटना के संबंध में पीड़ित मो.मुजम्मिल कुरैशी ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले में झालसा ने लिया संज्ञान

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार मस्जिद गली गुदरी चौक निवासी मो. मुजम्मिल कुरैशी शनिवार, 16 मई की रात करीब 10 बजे अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए डोरंडा उनके घर जा रहे थे. मुजम्मिल ने अपने जींस की पॉकेट में 30 हजार रुपए रखे थे, ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार रिश्तेदार के इलाज में मदद की जा सके. जैसे ही मुजम्मिल कुरैशी बगल वाली गली स्थित कल्लू होटल के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बड़कू कुरैशी अपने तीन-चार साथियों के साथ आ धमका. बड़कू ने अचानक मुजम्मिल को घेर लिया और उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी. विरोध करने पर आरोपियों ने मुजम्मिल के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद बड़कू ने मुजम्मिल की जेब में जबरन हाथ डालकर इलाज के लिए रखे सारे पैसे निकाल लिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. घटना के अगले दिन, यानी 17 मई को पीड़ित ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर डोरंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में सुलझा 82 हजार का बिजली बिल, रांची में जन समस्या निवारण केंद्र का अनूठा आगाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *