Click Here
Click Here
Click Here

ससुराल वालों ने बहु पर किया जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो के चास स्थित जगदंबा लॉज में बीती रात एक विवाहिता युवती के साथ ससुराल पक्ष और पति द्वारा मारपीट कर...

Bokaro Chas
पीडित युवती के साथ उसके माता-पिता

Bokaro: बोकारो के चास स्थित जगदंबा लॉज में बीती रात एक विवाहिता युवती के साथ ससुराल पक्ष और पति द्वारा मारपीट कर जान से मारने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता पिण्ड्राजोरा के सिलफोर गांव निवासी उदय तिवारी की 28 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी है. करिश्मा की शादी वर्ष 2015 में कोडरमा के हरगांव थाना क्षेत्र के नावलशाही निवासी निंदरी तिवारी के घर हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर करिश्मा पर ससुराल पक्ष द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप है. दो वर्ष पूर्व इसी संबंध में मामला दर्ज हुआ था, जो आपसी समझौते पर निपटारा किया गया था‌‌. इसके बाद करिश्मा को वापस ससुराल ले जाया गया.

पीडिता ने गार्ड के फोन से अपने पिता को दी सूचना

परिजनों के अनुसार गत रात ससुराल के लोग फिर से करिश्मा को मारपीट कर बोकारो के जगदंबा लॉज में ले गए और कमरे में बंद कर दिया. आरोप है कि करिश्मा के पति पवन तिवारी, सास चांदनी देवी व अन्य परिजनों ने रूम किराए पर लेकर उसे बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं जान से मारने की कोशिश भी की. करिश्मा ने किसी तरह लॉज के सुरक्षा गार्ड के फोन से अपने पिता उदय तिवारी को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पिता तुरंत मौके पर पहुंचे. ससुराल पक्ष के लोगों ने करिश्मा के पिता पर भी हाथ उठाया.

सास व कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार

स्थानीय लोगों के पहुंचने और विरोध करने पर स्थिति अधिक गरमा गई. विरोध बढ़ता देख करिश्मा की सास व कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पवन तिवारी को पकड़ कर चास थाना के हवाले कर दिया. घायल करिश्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

परिवार ने बताया कि पीड़िता के तीन नाबालिग बच्चे अभी भी ससुराल वालों के पास हैं. पिता उदय तिवारी ने चास थाने में दामाद सहित पूरे ससुराल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है‌. प्रशासन से बेटी, बच्चों व संपत्ति की सुरक्षा तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की है. इधर चास थाना ने प्रारम्भिक जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले की सत्यता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: बोकारो के सेक्टर-12 में चाकूबाजी, एक युवक के पेट और हाथ में लगी चोट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *