Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के सेक्टर-12 में चाकूबाजी, एक युवक के पेट और हाथ में लगी चोट

Bokaro: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के 12 डी दुर्गा मंडप के करीब सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना हुई. तीन से चार युवकों...

Bokaro Crime News
हमले में घायल युवक

Bokaro: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के 12 डी दुर्गा मंडप के करीब सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना हुई. तीन से चार युवकों ने अचानक हमला कर सेक्टर 2-B निवासी आकाश यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि पवन यादव को हल्की चोट आई है. सभी हमलावरों के हाथ में चाकू था. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

घायल आकाश यादव ने बताया कि वे कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी जय और सुजन नामक युवकों ने पीछे से अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमले में आकाश के पेट और हाथ में चाकू लगी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद पवन यादव को छोड़ दिया गया, जबकि आकाश यादव का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार आकाश के पेट में चाकू लगा जरूर है, लेकिन चाकू अंदर तक नहीं घुसा है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घायलों ने बताया कि हमलावरों से उनका पहले से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था, न ही वे लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे. बताया जा रहा है कि आरोपी जय सेक्टर 12 का रहने वाला है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: बेरमो: आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामले में फरार डोली रानी डे पर कसा शिकंजा, पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *