Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के...

सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के कारण सोमवार 2 मार्च से 8 मार्च तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है.

ऐसे में इस दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)

1. 68045/68046 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 06.03.2026 एवं 07.03.2026 को रद्द रहेगी.

2. 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 02.03.2026, 03.03.2026 तथा 05.03.2026 से 08.03.2026 तक रद्द रहेगी.

3. 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 03.03.2026, 06.03.2026 एवं 08.03.2026 को रद्द रहेगी.

4. 68079/68080 (भोजुडीह –चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू दिनांक 02.03.2026 एवं 07.03.2026 को रद्द रहेगी.

आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)

1. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) MEMU पैसेंजर दिनांक 02.03.2026, 04.03.2026 से 07.03.2026 तक आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में इस ट्रेन कि परिसेवा आद्रा– आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तन (Diversion)

1. 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 03.03.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी.

पुनर्निर्धारण (Rescheduled)

1. 63591 (बोकारो–आसनसोल) MEMU पैसेंजर दिनांक 02.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026 से 07.03.2026 तक बोकारो से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.

2. 18020 (धनबाद–झाड़ग्राम) MEMU एक्सप्रेस दिनांक 02.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 06.03.2026 एवं 08.03.2026 धनबाद से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.

नियंत्रण (Controlling)

1. 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस दिनांक 02.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026 से 08.03.2026 तक समय पर चलने की स्थिति में राजाबेरा– बोकारो सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *