Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चंपई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद बदली अतिक्रमण हटाओ अभियान की रूपरेखा, छोटे दुकानदारों को मिली राहत

Saraikela:राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार...

Saraikela:राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान की रूपरेखा में बदलाव किया गया है. जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार अब प्रशासन द्वारा केवल आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग और उसके सर्विस लेन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

विकास जरूरी है लेकिन गरीबों की रोजी -रोटी छिनकर नहीं 

इससे पूर्व स्वर्णरेखा निरीक्षण भवन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश एवं आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता अरशद हुसैन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने छोटे दुकानदारों की आजीविका का हवाला देते हुए अभियान पर पुनर्विचार की मांग की. आम सहमति से फिलहाल आदित्यपुर थाना रोड और जियाडा भवन के पीछे की सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. इस फैसले से क्षेत्र के सैकड़ों छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है. बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन गरीबों की रोजी-रोटी छीनकर नहीं. उन्होंने प्रशासन से पहले वेंडिंग जोन चिन्हित कर दुकानदारों को वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाना जरूरी है, पर भीतरी सड़कों पर वर्षों से गुजर-बसर कर रहे छोटे दुकानदारों को उजाड़ना उचित नहीं.

वेडिंग जोन के लिए स्थल चिन्हित 

इधर, प्रशासनिक कार्रवाई की आशंका को देखते हुए सोमवार को आकाशवाणी चौक के समीप मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों को हटा लिया या सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया. ठेला-खोमचा लगाने वाले कई लोगों ने अस्थायी शेड हटा लिए.हालांकि, नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने स्पष्ट किया कि आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार से तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका रहती है. इस मार्ग पर नाली, फुटपाथ एवं सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा चेतावनी दी है कि कार्रवाई के दौरान सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा. साथ ही नगर निगम जल्द ही वेंडिंग जोन के लिए स्थल चिन्हित कर योग्य दुकानदारों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करे.

AlsoRead:जामताड़ा में बड़ा हादसा टला, स्कूल की दीवार से जा टकराया तेज रफ्तार मिनी ट्रक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *