चाईबासा: नकटी में JMM बंदगांव प्रखंड कमिटी की बैठक, संगठन मजबूती और MMDR विधेयक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के नकटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बंदगांव प्रखंड कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष लखन हेंब्रम की...

JMM प्रखंड कमिटी की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता
JMM प्रखंड कमिटी की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के नकटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बंदगांव प्रखंड कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष लखन हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में JMM जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडारी एवं केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई उपस्थित थे. बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही MMDR (खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026) के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा को लेकर विशेष चर्चा की गई.

MMDR विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

JMM के केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया MMDR (खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026) झारखंड के जल, जंगल और जमीन तथा यहां के आदिवासी-मूलवासी हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. पार्टी इस विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को इस विधेयक के प्रावधानों से अवगत कराना होगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा.

बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गोप, JMM बंदगांव प्रखंड सचिव सुनील लागुरी, JMM सक्रिय सदस्य राधेश्याम गागराई, नकटी पंचायत अध्यक्ष करन पूर्ति, हुरंगदा पंचायत अध्यक्ष साधुचरण बोदरा, भालूपानी पंचायत सचिव विनोद तांती, लण्डुपोदा पंचायत सचिव रमेश मेलगंडी, पिताय बोदरा, कार्मेल बोदरा, किसान मोर्चा जिला सदस्य पीटर पूर्ति, बासुदेव दिग्गी सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित थे. बैठक के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

ALSO READ: कोडरमा: पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत 7 लोग घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *