बागवानी : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान

News Wave Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून तलाश करने वाले लोगों के लिए बागवानी अब सबसे पसंदीदा शौक बन...

News Wave Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून तलाश करने वाले लोगों के लिए बागवानी अब सबसे पसंदीदा शौक बन गई है. इससे न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध और हरा-भरा रहता है, बल्कि तनाव कम होता है. ताजी फल-सब्जियां भी मिलती हैं.

बागवानी, यानी खुद अपने घर में पौधे उगाना, उन चुनिंदा शौकों में से एक है जो आपको शांत दिमाग, बेहतर सेहत और मुफ्त की फल-सब्जियां देता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए खेत की जरूरत नहीं हैं बल्कि एक छोटी सी खिड़की काफी है.

लोग बागवानी क्यों पसंद करते हैं?

मिट्टी में काम करने से तनाव और चिंता घटती हैं क्योंकि इससे शरीर के कोर्टिसोल के स्तर में कमी आती है. ऑफिस के बाद सिर्फ 20 मिनट बागवानी में समय बिताने से बहुत सुकून मिलता है.हल्की-फुल्की कसरत करने से  धूप में विटामिन डी मिलता है. बागवानी करने से शुद्ध हवा मिलती हैं जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा करता हैं.

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह शानदार विकल्प है.

मिट्टी के सूक्ष्मजीव से सेरोटोनिन बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है।.साथ ही, जब हम अपना पौधा बढ़ते देखते हैं तो गर्व का एहसास होता है. पैसे की भी बचत होती है,घर में उगाई फल-सब्जियां बाजार से सस्ते पड़ते हैं.

 रचनात्मकता का भी यह बेहतरीन जरिया है

 

रंग, लेआउट, गमलों की डिजाइनिंग जैसी छोटी-छोटी चीज़ों में आप खुद कलाकार बन जाते हैं. साथ ही, बीजों की अदला-बदली और प्लांट ग्रुप्स से नया समुदाय भी बनता है.

शुरुआत कैसे करें

शुरुआत के लिए बस एक खिड़की, दो ग्रो बैग, पॉटिंग मिक्स और कुछ बीज की जरुरत है. धनिया और पालक जैसी जड़ी-बूटियां जल्दी उगती हैं. रोज़ 5 मिनट पौधों को पानी देने का आदत बनाएं. यही पौधों के अच्छे विकास का राज है.

बागवानी के फायदें

बागवानी करने में बहुत धैर्य की जरूरत होती हैं .कीट आएंगे, पत्ते सूखेंगे, लेकिन धीरे-धीरे आप इसमें माहिर हो जाएंगे.जब नया पत्ता, फूल या फल आ जाती है तो यह एक छोटी जीत की तरह होती हैं, जो किसी भी सोशल मीडिया के लाइक से ज्यादा खुशी देती है.

ALSO READ: सुहाग की निशानी बिछिया सिर्फ श्रृंगार नहीं, सेहत का भी रखती है ख्याल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *