Simdega : जिला में देर रात देश में तेल की किल्लत की अपवाह फैल गयी. जिससे कुछ पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ देखी गयी. आलम बीती रात से लेकर अब तक पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. सबसे अधिक भीड़ हिल व्यू स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप में देखने को मिली. जहां सैकड़ों लोग हाथों में डब्बा, गैलन और ड्रम लेकर पहुंचने लगे. सभी पेट्रोल पंप पर तेल देने का दबाव देने लगे. जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति हो गयी. दरअसल सिमडेगा शहरी क्षेत्र के कुछ लोगों को देश में तेल भंडारण समाप्त होने की अफवाह मिली. जिसके बाद एक बड़ा जनसमूह हिल व्यू स्कूल के पास पेट्रोल पंप पर डब्बे, गैलन और ड्रम आदि लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा.

इसकी सूचना मिलते हीं सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाते हुए अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. थाना प्रभारी ने लोगों को समझाबुझा कर वापस भेजा. मंगलवार सुबह भी जिला में ये स्थिति बनी रही. जहां फिर से पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाया.
