धीमी शुरुआत के बाद The Kerala Story 2 की जोरदार वापसी, दो दिन में 5.40 करोड़ की कमाई

Entertainment News: Vipul Amrutlal Shah की फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से धीमी शुरुआत की,...

The Kerala Story 2
The Kerala Story 2

Entertainment News: Vipul Amrutlal Shah की फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से धीमी शुरुआत की, लेकिन रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को फिल्म की कमाई में 520 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई और इसने 4.65 करोड़ रुपये कमा लिए. दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 5.40 करोड़ रुपये हो गया है.

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: रात के शो में ज्यादा भीड़

  • पहले शनिवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.20 प्रतिशत रही,
  • नाइट शो में सबसे ज्यादा 19.05% दर्शक पहुंचे,
  • इवनिंग शो में 11.42%,
  • आफ्टरनून शो में 11.88%,
  • मॉर्निंग शो में 6.45%,
  • शहरों के हिसाब से चेन्नई में सबसे ज्यादा 26.75% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके बाद बेंगलुरु 19.50%, मुंबई 14.75% और पुणे 14.25% पर रहे.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन Kamakhya Narayan Singh ने किया है. यह 2023 में आई फिल्म The Kerala Story का सीक्वल है.

कहानी तीन युवा भारतीय महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग राज्यों से आती हैं. वे परंपरा के बजाय प्यार को चुनती हैं, लेकिन हालात उन्हें ऐसे जाल में फंसा देते हैं जहां उनका प्रेम ही उनके खिलाफ हथियार बन जाता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे रोमांस और विद्रोह धीरे-धीरे नियंत्रण और चुप्पी में बदल जाते हैं.

विवाद और कोर्ट की मंजूरी

फिल्म अपने पहले लुक से ही विरोध का सामना कर रही थी. हाल ही में Kerala High Court की डिवीजन बेंच ने फिल्म की थिएटर रिलीज को मंजूरी दी.

इस पर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि फिल्म केरल या उसके लोगों को गलत तरीके से नहीं दिखाती, बल्कि कुछ अपराधियों को उजागर करती है. उन्होंने केरल को एक खूबसूरत राज्य बताते हुए कहा कि अगर वहां कुछ गलत हो रहा है, तो उसे सामने लाना जरूरी है. उनका कहना है कि फिल्म किसी राज्य के खिलाफ नहीं, बल्कि अपराधियों के खिलाफ है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और खुद समझने की अपील की.

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्माण Sunshine Pictures ने किया है. इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: कॉमेडी पर जॉनी लीवर का करारा वार-” सिर्फ लुंगी पहनने से कॉमेडी नहीं बनती”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *