गिरिडीह ब्रेकिंग: अवैध आरा मिल पर कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला, दो फॉरेस्टर घायल

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम...

Giridih News
अवैध आरा मिल पर की गई कार्रवाई

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर लकड़ी माफियाओं और उनके समर्थकों ने वन विभाग के अधिकारियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो फॉरेस्टर घायल हो गए. घायल फॉरेस्टरों में रोहित कुमार समेत एक अन्य कर्मी शामिल हैं.

कार्रवाई के दौरान वन विभाग अधिकारियों पर किया गया हमला

जानकारी के अनुसार, डीएफओ मनीष तिवारी को अवैध आरा मिल संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद उनके निर्देश पर सदर रेंजर एसके रवि, गांवा रेंजर और वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ लखनपुर गांव पहुंची. यहां इम्तियाज अंसारी और सुभान अंसारी के नाम से संचालित बताए जा रहे अवैध आरा मिलों पर बुलडोजर से कार्रवाई शुरू की गई. इसी दौरान आरोप है कि इम्तियाज अंसारी और उसके सहयोगियों ने वन विभाग की टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया. पथराव में दो फॉरेस्टर घायल हो गए.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें: मवेशी हाट में नई चारदीवारी निर्माण के बाद ग्रामीणों में नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *