Saraikela: सरायकेला जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए. आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. इस दौरान शिविर में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं. साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई.

18 मई से 25 मई 2026 चलेगा विशेष अभियान
बता दें, कि यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है.
ऑन-द-स्पॉट मामलों के निष्पादन का निर्देश
अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक मामलों का नियमानुसार ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाए. साथ ही प्रत्येक शिविर में विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर पात्र लाभुकों से अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने एवं किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया है.
इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मवेशी हाट में नई चारदीवारी निर्माण के बाद ग्रामीणों में नाराजगी
