Ranchi : अधिकारियों का नाम लेकर पैसे मांगने का नया मामला राजधानी में सामने आया है. जहां रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगने की कोशिश की है. अपराधियों ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश भेजा है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है. नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार $84 566696967 नंबर से नगर आयुक्त के नाम और पद का दुरुपयोग करते हुए मैसेज भेजे जा रहे हैं. निगम ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है.
नगर आयुक्त ने कहा कि उनका आधिकारिक मोबाइल नंबर 91 9431115814 ही है. इसके अलावा वे किसी अन्य नंबर का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में किसी अन्य नंबर से कॉल, व्हाट्सएप संदेश या पैसों की मांग होने पर लोग तुरंत सतर्क हो जाएं.
रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध नंबर को तुरंत ैस्पैम अथवा रिपोर्ट करें और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल्स, निजी जानकारी या आर्थिक लेन देन साझा न करें. निगम ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहने की भी अपील की है.

ALSO READ : ED ने तेज की चेशायर होम रोड के खाता 37 की भूमि की जांच, पुनीत भार्गव ने विष्णु अग्रवाल को बेची थी जमीन
