गिरिडीह में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: फर्जी जमाबंदी कर 48 डिसमिल जमीन की खरीद-बिक्री, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Giridih : नवडीहा थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां फर्जी जमाबंदी तैयार कर करीब 48...

Giridih : नवडीहा थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां फर्जी जमाबंदी तैयार कर करीब 48 डिसमिल जमीन की खरीद-बिक्री किए जाने का आरोप लगा है. मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शिकायतकर्ता आनंद कुमार साहू ने फरवरी 2025 में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन के असली दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी कागजात तैयार किए गए. इसके बाद जमीन को वैध दिखाकर उसकी रजिस्ट्री और खरीद-बिक्री की गई. जांच के दौरान कई दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. वहीं बुधवार को विशेष “एस ड्राइव अभियान” चलाकर तीन और आरोपियों को पकड़ा गया. सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

फर्जी जमाबंदी बनाकर जमीन बेचने का खेल, पुलिस की छापेमारी जारी 

पुलिस के अनुसार इस पूरे जमीन घोटाले में करीब 18 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. आरोपियों ने फर्जी जमाबंदी बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा और आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश की. मामले में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज और अन्य सरकारी कागजातों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. अधिकारियों ने साफ किया है कि जमीन फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर और चिंता बढ़ी है. पुलिस की कार्रवाई के बाद जमीन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read : हजारीबाग बाल सुधार गृह और ओपन जेल का SP ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जताई सख्ती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *