Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो जिले के दो अनुमंडलों सहित सभी पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

Bokaro: राज्य भर में बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया. इसी क्रम में बोकारो के सभी डीएसपी...

Bokaro: राज्य भर में बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया. इसी क्रम में बोकारो के सभी डीएसपी का स्थानांतरण कर नए पदाधिकारियों को बोकारो की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Also Read: BREAKING- झारखंड पुलिस में फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर हुआ जारी

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, झारखंड पवन कुमार को बोकारो पुलिस उपाधीक्षक (मु.), पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन) राजीव रंजन को बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अप. अनु. विभाग, झारखंड अजय प्रसाद को यातायात पुलिस उपाधीक्षक, बोकारो, पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन) राम प्रवेश कुमार को सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक, बोकारो तथा अप. अनु. विभाग, झारखंड रविन्द्र कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो स्थानांतरित किया गया.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

इधर, अनिमेष कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मु.), बोकारो को अप. अनु. विभाग, झारखंड, बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, सीसीआर बोकारो पुलिस उपाधीक्षक शकील आबिद शम्स को पुलिस उपाधीक्षक, झा. स. पु.-8, लेस्लीगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, झा. स. पु.-7, हजारीबाग तथा बोकारो यातायात पुलिस उपाधीक्षक विद्या शंकर को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड में स्थानांतरित किया गया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *