कोडरमा उपायुक्त ने मरकच्चो प्रखंड का किया दौरा, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर स्कूल और योजनाओं का लिया जायजा

Koderma: आज उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मरकच्चो प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक...

Koderma: आज उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मरकच्चो प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नईटांड, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो, आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा, पंचखैरो जलाशय में संचालित मछली पालन योजना तथा मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित बागवानी योजना का निरीक्षण किया.

स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर नईटांड का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखी जाए.

विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

इसके बाद उपायुक्त ने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो एवं आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, प्रोजेक्ट रेल टेस्ट, पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ALSO READ: किसानों की समस्याओं और फसल क्षति पूर्ति की मुआवजे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

बिरहोर परिवारों के दस्तावेज बनाने पर जोर

इसी क्रम में जनभागीदारी सप्ताह के तहत आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच लाभुकों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बारियारडीह स्थित तेलियामारण में आयोजित कैंप का भी अवलोकन किया.

उपायुक्त ने कहा कि सभी बिरहोर परिवारों के आवश्यक दस्तावेज, जैसे जन्म प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *