सत्ता से बाहर कांग्रेस की बौखलाहट साफ दिख रही: आदित्य साहू

राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला, कहा– ‘गरीब परिवार से निकले प्रधानमंत्री को कांग्रेस पचा नहीं पा रही’ Ranchi:...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
  • राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला, कहा– ‘गरीब परिवार से निकले प्रधानमंत्री को कांग्रेस पचा नहीं पा रही’

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति अब केवल अपमान, अहंकार और सत्ता की बेचैनी तक सिमट कर रह गई है. आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को “गरीब” शब्द से ही परेशानी है. एक साधारण परिवार से निकला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बने, यह कांग्रेस के राजघराने को स्वीकार नहीं हो रहा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सोने-चांदी के चम्मच से पलने वाले लोग गरीबों का दर्द क्या समझेंगे.”

यह भी पढ़ें: BREAKING-जमशेदपुर, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, जामताड़ा में DC ने किया बालू का लीज डीड साइन

‘पिछले 12 सालों में वंचित तबकों के लिए हुए हैं काम’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं. यही वजह है कि देश की जनता लगातार मोदी के साथ खड़ी है और विपक्ष की जमीन खिसकती जा रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने का काम किया है. प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश के संवैधानिक पदों का भी अपमान कांग्रेस नेताओं ने कई बार किया है. आदित्य साहू ने कांग्रेस की स्थिति की तुलना “पानी बिना तड़पती मछली” से करते हुए कहा कि सत्ता से दूर होने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस बौखला गए हैं. जनता बार-बार भाजपा को समर्थन दे रही है, जबकि विपक्ष लगातार नकारा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राज्यकर्मियों को केंद्र के अनुरूप मिले सेवा शर्त, इसका पालन करे राज्य सरकार: सचिवालय सेवा संघ

कांग्रेस केवल चुनाव के समय गरीबों की करती है बात: आदित्य साहू

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय गरीबों की बात करती है, लेकिन सत्ता से बाहर होते ही गरीब, किसान और मजदूरों को भूल जाती है. वहीं मोदी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. अंत में आदित्य साहू ने कहा कि विपक्ष जितना प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करेगा, जनता उतनी ही मजबूती से भाजपा के साथ खड़ी होगी और लोकतंत्र में अहंकारी राजनीति को लगातार जवाब मिलता रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *