दामोदर नदी हादसा: दूसरे छात्र का शव बरामद, पूरे इलाके में पसरा मातम

Bokaro: दामोदर नदी के बरवाघाट में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र सूर्यकांत उर्फ सन्नी (एलएच निवासी) का शव बुधवार...

Bokaro: दामोदर नदी के बरवाघाट में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र सूर्यकांत उर्फ सन्नी (एलएच निवासी) का शव बुधवार सुबह बरामद किया गया, जबकि विष्णु का शव मंगलवार को ही पचौरा के लोगों द्वारा ढूंढ कर निकल गया था. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

गोताखोरों ने पूरी रात चलाया सर्च अभियान

हादसे के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों की टीम लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई थी. लोग रात भर नदी में शव की तलाश करते रहे. इसके साथ ही पचोरा के गोताखोरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना किसी प्रशासनिक सहायता के पूरी रात नदी में सर्च अभियान अपने स्तर से चलाया. उनके अथक प्रयास का ही परिणाम रहा कि सुबह करीब 4 बजे गहरे पानी से शव को बाहर निकालने में सफलता मिली.

स्थानीय लोगों ने युवाओं के साहस और समर्पण की सराहना की है. वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल भी उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि समय पर पर्याप्त मदद और संसाधन उपलब्ध कराए जाते तो राहत कार्य और तेजी गति से हो सकता था. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा घाटी में अनियंत्रित कंटेनर पहाड़ पर चढ़ा, बड़ी दुर्घटना टली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *